Posts

Showing posts with the label Rare Herbs

Sanjeevani and Telia Kand in Skin diseases

पुणे के शोधार्थी बताते हैं कि उन्होंने प्रयोगशाला जीवों पर संजीवनी और तेलिया कंद के प्रभावों का अध्ययन किया है और त्वचा रोगों के लिए इस मिश्रण को उपयोगी पाया है. वे दो वर्ष पहले मुझसे उपचारित तेलिया कंद लेकर गये थे. अभी वे अगले दस वर्षों तक अपने इसे प्रयोग को जारी रखना चाहते हैं ताकि ठोस निष्कर्ष तक पहुँच सके. अगले वर्ष उन्हें एक बार फिर इस कंद की जरूरत पड़ेगी।      

Vomiting due to use of Raw Telia Kand

असम से पधारे एक आयुर्वेदिक चिकित्सक ने तेलिया कंद पर चर्चा के लिए समय माँगा। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि वे मिर्गी के लिए जिन औषधीय वनस्पतियों का प्रयोग करते हैं उनमे तेलिया कंद की  भूमिका होती है पर बहुत से रोगी इसे खाते ही उलटी करने लगते हैं. विस्तार से उनसे उपचार विधि जानने के बाद मैंने उन्हें तेलिया कंद को उचित शोधन के बाद प्रयोग करने की सलाह दी. कुछ महीनों बाद उनका सन्देश आया कि अब सब कुछ ठीक है.             

Fake Telia Kand in 1 Million Rs.

मुम्बई से पधारे एक उद्योगपति की शिकायत थी कि जैसे दावे किये जाते हैं वैसे चमत्कारिक प्रभाव उन्हें तेलिया कंद से नही मिल रहे हैं. उन्होंने किसी स्वामी जी से तेलिया कंद खरीदा था पूरे दस लाख रुपयों में. मैंने उनके तेलिया कंद की जांच की तो उसे जंगलों में आमतौर पर मिलने वाला कंद पाया। स्वामी जी ने उन्हें लाखों का चूना लगाया था. मेरी बात सुनकर वे बड़े निराश हुए. इतना ही बोले कि इतना पैसा व्यापार में लगाया   होता तो वैसे ही बहुत कमा लेता।         

Telia Kand: Possible Role in Sickle Cell Anemia Treatment

उड़ीसा से पधारे एक बड़े वैद्य समूह ने सिकल सेल एनीमिया के उपचार में तेलिया कंद की संभावित भूमिका पर चर्चा की. मैंने उन्हें राज्य के उन पारम्परिक चिकित्सकों से मिलवाया जो पीढीयों से तेलिया कंद का प्रयोग कर रहे हैं. लम्बी और सार्थक चर्चा के बाद कुछ औषधीय मिश्रणों पर बात थमी. यह फैसला हुआ कि वे वापस लौट कर इनका प्रयोग अपने रोगियों पर करेंगे और एक वर्ष बाद अपने अनुभव बाटेंगे।           

Telia Kand for Vitiligo

मालवा से पधारे एक सज्जन ने लम्बी बातचीत के दौरान बताया कि वे तेलिया कंद से वशीकरण करते हैं और  उनके ढेर सारे चेले हैं. मेरे पास वे तेलिया कंद की जांच कराने आये थे. मैंने देखा कि वे अपना दाहिना हाथ छुपा रहे हैं. पूछने पर बताया कि उन्हें सफ़ेद दाग की शिकायत है. मैंने उन्हें तेलिया कंद की सहायता से प्रमाणित उपचार बताये और उन्हें आश्वस्त किया कि अब दाग और नही फैलंगे। पुराने दाग भी धीरे -धीरे साफ़ हो जायेंगे।             

Telia Kand for Cancer Patient

पिछले वर्ष जुलाई में एक सज्जन ने मुलाक़ात का समय माँगा। जब वे मिलने आये तो वे बदहवास थे. उन्होंने बताया कि उनके बेटे को कैंसर है और उनके धर्म गुरु ने तेलिया कंद लाने को कहा है. काफी भटकने के बाद वे मुझ तक पहुंचे। बिना किसी विलम्ब के एक रात की यात्रा करके हम पारम्परिक चिकित्सकों के पास पहुंचे। पारम्परिक चिकित्सकों ने तेलिया कंद की खोज में आधा दिन ले लिया। सज्जन इसके लिए मुंहमांगी कीमत देने के लिए तैयार थे पर उनके बेटे की हालत के बारे सुनकर ना  पारम्परिक चिकित्सकों और ना ही मैंने उनसे किसी प्रकार का शुल्क लिया।            

Telia Kand for Psoriasis

पिछले दिनों महाराष्ट्र से पधारे एक वैद्यराज ने तेलिया कंद पर विस्तृत चर्चा के लिए दो घंटो का  समय माँगा। सारी औपचारिकताएं उन्होंने पूरी की तो उन्हें समय मिल गया. उन्होंने बताया कि सोरायसिस के लिए वे तेलिया कंद का प्रयोग कर रहे हैं पर रोग की बढी हुयी अवस्था में उन्हें तेलिया कंद से आशातीत परिणाम नही मिल रहे थे. मैंने उनका नुस्खा जांचा और पांच घटक वाले नुस्खे में से दो घटक हटा कर तीन नये घटक जोडे। कल ही उनका फोन आया कि अब तेलिया कंद का नुस्खा रोगियों को आराम पहुंचा रहा है.