Posts

Showing posts with the label Teliya Kand

तेलिया कंद कहीं आपके लिये अभिशाप न बन जाये कैंसर रोगियों

आज से 25 साल पहले जब मैं बस्तर के घने जंगलों में बुजुर्ग पारंपरिक चिकित्सकों से तेलिया कन्द के उपयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी एकत्र कर रहा था तब मुझे पता चला कि तेलिय...

स्तन कैंसर में गहन शोधन के बाद ही कारगर होता है तेलिया कंद

इंटरनेट पर तेलिया कंद के बारे में मेरे शोध आलेखों को पढ़कर नेपाल के एक वयोवृद्ध पारंपरिक चिकित्सक पिछले दिनों मुझसे मिलने आए और उनसे तेलियाकंद के विभिन्न पहलुओं के बारे ...

बिना पैसे के मुफ़्त में तेलिया कन्द मिला सैकड़ों कैंसर के मरीजों को

पिछले तीन महीनों में मैंने 1500 से अधिक ऐसे लोगों को मुफ्त में तेलियाकंद दिया जो कि कैंसर से प्रभावित थे। इन लोगों ने मुझसे फोन पर या निजी तौर पर मिलकर विस्तार से बताया कि उन्हे...

Original photo of Telia Kand

The original photo of Telia Kand Lots of people approaching the search engines like Google for "Original Photo of Telia Kand" but unfortunately they are not getting the answer. I feel that they must try "Photo of original Telia Kand". Hopefully they will get some positive results. :) 

तेलिया कंद (Telia Kand or Teliya Kand) पर नि: शुल्क परामर्श

तेलिया कंद  पर आ रहे   अनगिनत संदेशों को देखते हुए फोन पर नि: शुल्क परामर्श की व्यवस्था की गयी है. किसी भी शुक्रवार को रात ८ से ९ के बीच आप इस नंबर  +91-771-4218128  पर सम्पर्क कर सकते हैं. पूरी तैयारी से फोन करे ताकि कतार में खड़े दूसरे लोग भी इस सुविधा का लाभ ले सकें।   सशुल्क परामर्श के लिए आप  pankajoudhia@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं.   

Hypoxic brain injury and Telia Kand

तेलिया कंद के विषय में प्राप्त हुआ एक ताजा सन्देश यहाँ प्रस्तुत है. मैंने उन्हें फोन पर निशुल्क परामर्श की सलाह दी थी. पर अभी तक उन्होंने संपर्क नही किया है. आप संदेश पढ़ें      Respected Mr Oudhia,  My name is Dr *** currently practicing as an Allopathic doctor in Cardiology. As per our recent discussion I am sending you the details of my father who is in coma since last one month. My dad Mr ***** age-67 underwent CABG (coronary artery bypass grafting) on 14th of March . Two days post operatively he had a cardiac arrest due to the complication of graft failure. As a result of this he suffered severe Hypoxic Ischaemic brain injury & since then he is in coma. His MRI results show diffuse cortical involvement & according to the treating doctors he will never be able to recover & would remain in a vegetative state. We have been trying alternative therapies like Homeopathy, Acupressure & Ayurveda treatments with no effect so far. I have heard about...

तेलिया कंद से स्वर्ण निर्माण !!!!!!!!!

कल ही उत्तर भारत से तेलिया कंद   का एक सेम्पल प्राप्त हुआ. साथ में विस्तार से उसके पारम्परिक औषधीय गुणों के बारे में जानकारी भी प्राप्त हुयी। उपहार भेजने वाले महानुभाव लिखते हैं कि वे तेलिया कंद  के प्रयोग से सोना बनाना चाहते हैं और इस पर शोध कर रहे हैं. हस्तिकर्ण पलाश से प्राचीन काल में सोना बनाये जाने की विधि पर मेरा लेख देखकर उन्होंने तेलिया कंद  से स्वर्ण निर्माण का पूरा लेखा-जोखा भेज दिया है. समय मिला तो इस वर्ष के अंत में इसे आजमाने की योजना है.       #Teliakand

तेलिया कंद पर आधारित शोध यात्रा-2014

तेलिया कंद पर आधारित शोध यात्रा अगले सप्ताह से आरम्भ होने वाली है. इस बार देश भर के बीस उत्साही शोधकर्ता इसमें भाग लेंगे। आशा है हम इस अमूल्य औषधि के बारे में बहुत   कुछ जान पाएंगे।     

Telia Kand in Medicinal Rice Formulations

Telia Kand or Teliya Kand Queries Awaiting Reply- No.38455/2013

Dear sir,                   We have telia kand with us and are intrested in making value added products from the same for which we seek consultancy Kindly send us your contact number so we can talk in details. Thanking you Yours faithfully ****** ******* -=--=

तेलिया कंद (Telia Kand or Teliya Kand) पर चर्चा के लिए सप्ताह का एक पूरा दिन

तेलिया कंद पर चर्चा के लिए जनवरी २०१४   से सप्ताह का एक पूरा दिन रखने की योजना है.  

Speaking Telia Kand

हाल ही में एक तन्त्र विद्या में माहिर व्यक्ति ने मुलाक़ात के लिए समय माँगा। वे ऐसे तेलिया कंद की तलाश में थे जो बोल सकता हो. वैसे तो दूसरे  सन्दर्भ में देखा जाए तो अपने रंग-रूप, स्वाद, गंध आदि की सहायता से सभी वनस्पतियाँ बता देती हैं कि वे किस रोग में उपयोगी हैं पर जिस तरह के "बोलने" की बात तांत्रिक महोदय कर रहे थे वह  दिलचस्प था. वे अतिरिक्त समय लेकर घंटो तेलिया कंद महिमा पर चर्चा करते रहे. 

Telia Kand in Red, Yellow, Blue and White Cloth Bags

पिछले कुछ वर्षों में बहुत  से ऐसे लोगों ने मुझसे मुलाक़ात की जो कि तेलिया कंद को कपडे में लपेटे हुए थे. वैसे तो मैंने इस कंद को लाल, पीला, नीला और सफ़ेद कपड़ों में बंद देखा पर लाल रंग का प्रयोग ज्यादातर लोग कर रहे थे. कपड़ों में लिपटे कंद किसी सिद्ध बाबा द्वारा  दिए गये हैं-ऐसा बताया गया. उनका दावा था कि  श्री वृद्धि प्रयोग के लिए तेलिया कांड को लाल रंग के कपडे में लपेटा जाता है. वे मेरे पास सफेद फूलों वाले कंटकारी के लिए आये थे जिसका प्रयोग वे तेलिया कंद के प्रभाव को बढाने के लिए  करना चाहते थे.             

Telia Kand: You can join yearly Surveys in Indian Forests

हर वर्ष तेलिया कंद  की तलाश में नये स्थानों का सर्वेक्षण करना मेरी रूचि है. पिछले कई वर्षों से सतपुडा और मैकल  की पर्वत श्रेणियों में जाना हो रहा है. ऐसे सर्वेक्षणों में जानकार  पारम्परिक चिकित्सक साथ होते हैं.सारा खर्च मुझे ही वहन करना होता है. यह जरूरी नही होता है कि तेलिया कंद मिल ही जाएगा। कई बार खाली हाथ लौटना होता है पर जंगल की यात्रा में कुछ न कुछ मिल ही जाता है. यदि आप ऐसी यात्राओं में सहयात्री बनना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. हम शाकाहारी हैं और किसी भी प्रकार के नशे की अनुमति यात्रा के दौरान नही होती है.यदि आप जंगल की विषम परिस्थितियों से परिचित नही है तो कृपया ये जोखिम न उठायें।        Related Video <iframe width="420" height="315" src="//www.youtube.com/embed/hufzeDvCAGQ" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>  

Telia Kand: Never Ending Fake Emails

हर सप्ताह ऐसे दसों इमेल आते हैं जो तेलिया कंद के बाजार मूल्य और उसे थोक में खरीदने के लिए मुझसे मिलना चाहते हैं. इन ईमेलों में नाम-पते पूरी तरह से नही लिखे जाते हैं और अक्सर एक ही व्यक्ति अलग-अलग नामो से संपर्क करते हैं. ऐसे ईमेलों को रद्दी की टोकरी में डालने के सिवा और कोई रास्ता नही बचता है. तेलिया कंद के बारे में पूरी जानकारी के लिए इमेल भेजने का उद्देश्य, अपना नाम और पता और हो सके पैन नम्बर जरुर लिखे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जानकारी सही व्यक्ति के पास पहुँच रही हैं.                

Telia Kand: Genuine or Fake - Your samples

पिछले वर्ष जांच के लिए देश भर से तेलिया कंद के २०० से अधिक नमूने आये. उनमे से केवल कुछ ही सही पाए गए. इस वर्ष भी नमूनों के आने का क्रम जारी है. मुझे लगता है कि डाक से नमूने भेजने के स्थान पर लोग स्वयम तेलिया कंद के नमूने लेकर आयें तो ज्यादा अच्छा होगा। नमूने के सही न होने पर भी उन्हें सही तेलिया कंद की जानकारी हो जायेगी और उस कंद के उपयोगों की भी जानकारी हो जायेगी जिसे लेकर वे आये हैं.       

Telia Kand and Snake Skin (Kenchuli)

अमरकंटक से पधारे एक योग गुरु ने मुझसे मुलाक़ात की और बताया कि वे सांप की ऐसी केंचुली का संग्रह कर रहे हैं जो उन स्थानों में मिलती है जहां तेलिया कंद अपने आप उगता है. उन्होंने इसके दिव्य औषधीय उपयोगों के बारे में बताया और मेरे अनुभव पूछे। मैंने उन्हें तेलिया कंद के जानकार पारम्परिक चिकित्सकों के पते दिए ताकि वे उनसे सीधे ही बात कर सकें।     Related Videos <iframe width="420" height="315" src="//www.youtube.com/embed/jhqAa4icvDs" frameborder="0" allowfullscreen></iframe> <iframe width="560" height="315" src="//www.youtube.com/embed/TIXykVNUAUI" frameborder="0" allowfullscreen></iframe> <iframe width="560" height="315" src="//www.youtube.com/embed/dVTLcmN4WMI" frameborder="0" allowfullscreen></iframe> <iframe width="560" height="315" src="//www.youtube.com/embed/BtNDzIbnwNw" frameborder=...

Telia Kand in Parad Prayog (Experimentation with Mercury)

हरिद्वार से एक योगी पधारे और उन्होंने तेलिया कंद पर चर्चा के लिए समय लिया। उन्होंने बताया कि वे तेलिया कंद की सहायता से पारा (पारद) के कुछ अनोखे प्रयोग कर रहे हैं और ये प्रयोग अपनी चरम अवस्था में है. इस विषय में मेरे विचार जानने के बाद उन्होंने हस्ति कर्ण पलाश और सफ़ेद पलाश के बारे में भी जानकारी माँगी। उन्होंने बताया कि तेलिया कंद के साथ ये वनस्पतियाँ भी जरूरी हैं मर्करी के उनके प्रयोग के लिए.           

Sanjeevani and Telia Kand in Skin diseases

पुणे के शोधार्थी बताते हैं कि उन्होंने प्रयोगशाला जीवों पर संजीवनी और तेलिया कंद के प्रभावों का अध्ययन किया है और त्वचा रोगों के लिए इस मिश्रण को उपयोगी पाया है. वे दो वर्ष पहले मुझसे उपचारित तेलिया कंद लेकर गये थे. अभी वे अगले दस वर्षों तक अपने इसे प्रयोग को जारी रखना चाहते हैं ताकि ठोस निष्कर्ष तक पहुँच सके. अगले वर्ष उन्हें एक बार फिर इस कंद की जरूरत पड़ेगी।      

Vomiting due to use of Raw Telia Kand

असम से पधारे एक आयुर्वेदिक चिकित्सक ने तेलिया कंद पर चर्चा के लिए समय माँगा। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि वे मिर्गी के लिए जिन औषधीय वनस्पतियों का प्रयोग करते हैं उनमे तेलिया कंद की  भूमिका होती है पर बहुत से रोगी इसे खाते ही उलटी करने लगते हैं. विस्तार से उनसे उपचार विधि जानने के बाद मैंने उन्हें तेलिया कंद को उचित शोधन के बाद प्रयोग करने की सलाह दी. कुछ महीनों बाद उनका सन्देश आया कि अब सब कुछ ठीक है.